जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़, 2 जवान घायल
जम्मू, 17 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ पांचवे दिन शनिवार को भी जारी रही और इसमें दो जवान घायल हो गए।
सेना के सूत्रों के मुताबिक जम्मू से लगभग 230 किलोमीटर दूर बेरी रख वनक्षेत्र में रात भर की खामोशी के बाद शनिवार सुबह मुठभेड़ पुन: शुरू हो गई। इस गोलीबारी में सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित दो जवान घायल हो गए।
गौरतलब है कि मंगलवार रात से जारी इस मुठभेड़ में सेना के मेजर अमित थांगे शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में घायल होने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गई है, जिनमें एक कर्नल और मेजर भी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार कर चार आतंकवादी देश की सीमा में घुस आए थे। इनमें से दो आतंकवादी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications