महंगाई के खिलाफ 10 करोड़ हस्ताक्षर
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजय गोयल ने एक बयान जारी कर कहा कि हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। पांच जुलाई को राष्ट्रव्यापी बंद को भारी समर्थन देकर जनता ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की नाकामियों पर मुहर लगा दिया है।
उन्होंने कहा, "अभियान के दौरान 10 करोड़ लोग महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर करेंगे।"
गोयल ने कहा कि भारत के लोग महंगाई से तंग आ चुकी है। कांग्रेस आम आदमी की अनदेखी कर रही है, जबकि वह उन्हीं के वोट से सत्ता में पहुंची है।
उन्होंने कहा, "भाजपा चाहती है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी चुप्पी तोड़ें और लोगों को बताएं कि वह और उनकी सरकार मूल्यवृद्धि रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications