बनर्जी और चौरसिया को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
खरगपुर (पश्चिम बंगाल), 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर ने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया को शनिवार को आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह में विज्ञान में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
आईआईटी खड़गपुर के निदेशक, दामोदर आचार्य ने 56वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा कि बनर्जी को यह सम्मान पदार्थ संबंधी कई क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रदान किया गया।
आचार्य ने कहा कि पंडित चौरसिया को अपनी बांसुरी के जरिए दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने और उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत की ओर आकर्षित करने के प्रयास के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।
वैज्ञानिक द्वय, के.एल.चोपड़ा और गोवर्धन मेहता तथा एचसीएल के चेयरमैन शिव नाडार को भी विज्ञान में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications