नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में 1 की हत्या की
राजधानी रायपुर से 500 किलोमीटर दक्षिण स्थित दंतेवाड़ा जिले में 40 वर्षीय सोढी हंगा की हत्या उसी के पैतृक गांव कांकेरलंका में कर दी गई। वह जनजाति वर्ग से ताल्लुक रखता था।
पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "नक्सलियों ने सोढी को उस समय गोली मारी जब वह अपने खेत में हल चला रहा था। उसकी हत्या स्थानीय पुलिस की मुखबिरी करने के संदेह में की गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications