चिदंबरम के साथ मेरी आज भी अच्छी मित्रता है : दिग्विजय
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि वह और केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम आज भी अच्छे मित्र हैं। इसके बावजूद कि सिंह ने चिदंबरम को एक लेख में एक बौद्धिक अहंकार वाला व्यक्ति करार दिया था।
सिंह पे एनडीटीवी को बताया, "मेरी गृह मंत्री से बात हुई थी। जैसा कि मैंने कहा है कि हम करीबी मित्र हैं, तो हम अभी भी घनिष्ठ मित्र हैं.. मुझे इसका कोई खेद नहीं है। यह किसी मित्र पर की गई टिप्पणी से अधिक नहीं है। क्या आप अपने मित्र पर टिप्पणी नहीं करते? मैंने टिप्पणी की और मैंने माफी भी मांगी कि इसे लेकर बुरा मत मानो। चिदंबरम संप्रग में मुझे हमेशा विपक्षी नेता कहते हैं।"
ज्ञात हो कि इकॉनामिक्स टाइम्स में अपने कालम में सिंह ने चिदंबरम के नक्सल विरोधी रणनीति की कड़े शब्दों में आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि चिदंबरम का दृष्टिकोण संकीर्ण है और वह गृह मंत्री के बौद्धिक अहंकार से पीड़ित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications