प्रेम संबंध के चलते छात्र की पीटकर हत्या
लखनऊ, 17 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में लड़की के परिजनों ने प्रेम संबंध के कारण 17 वर्षीय छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि लखनऊ से 300 किलोमीटर दूर जिंदवाल गांव में शुक्रवार को 12वीं के छात्र मुकेश राजभर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
जिले के पुलिस अधीक्षक सर्वेश राणा ने संवाददाताओं को बताया, "मुकेश को पड़ोस की एक लड़की से प्रेम हो गया था। मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की के परिजन इस प्रेम संबंध के खिलाफ थे और इसी कारण उन्होंने मुकेश की हत्या कर दी।"
पुलिस के मुताबिक लड़की के परिजनों ने मुकेश को शुक्रवार रात अपने घर बुलाया और डंडे से उसकी बुरी तरह पिटाई की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में लड़की के परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों आरोपी फरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications