काबुल में द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी : राव
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश सचिव निरूपमा राव ने शनिवार को इस संभावना को सिरे से खारिज कर दिया कि विदेश मंत्री, एस.एम.कृष्णा और पाकिस्तानी विदेश मंत्री, शाह महमूद कुरैशी के बीच काबुल में मंगलवार को एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के इतर मौके पर कोई द्विपक्षीय बातचीत होगी।
राव ने समाचार चैनल टाइम्स नाउ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "कृष्णा और कुरैशी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। लेकिन मैं नहीं समझती कि सम्मेलन के दौरान दोनों के बीच कोई द्विपक्षीय वार्ता होगी, क्योंकि इस सम्मेलन का जो आकार बना है और इसमें जिस तरह की चर्चाएं होनी हैं, उसके अनुसार द्विपक्षीय वार्ता के लिए समय ही नहीं बचेगा। दूसरी बात यह कि अभी दोनों ने इस्लामाबाद में तत्काल वार्ता की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications