'न्यूजवीक' के मुख्य पृष्ठ पर निकी हेले
इस अमेरिका पत्रिका में कहा गया है, "नवंबर में होने वाले चुनावों के दौरान हेले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार विंसेट शेहीन के विरुद्ध होंगी। यदि हेले यह चुनाव जीतती हैं तो दक्षिण कैरोलीना की गवर्नर बनने वाली वह पहली महिला होंगी। साथ ही बॉबी जिंदल के बाद भारतीय मूल की दूसरी गवर्नर होंगी।"
न्यूजवीक पत्रिका में हेले के बारे में कहा गया है, "दक्षिण कैरोलीना की राजनीति में वह एक मजबूत शख्सियत हैं। यदि वह नंवबर में होन वाले चुनाव के दौरान जीत हासिल करती हैं तो राज्य की पहली महिला और अश्वेत गवर्नर भी होंगी।"
अटार्नी जनरल हेनरी मैकमास्टर ने कहा, "हेले पार्टी के लिए कुछ नया कर रही हैं। देश में दक्षिणपंथ आंदोलन चलाने के लिए वह हमारी नई नेता हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications