आस्ट्रेलियाई ऑक्टोपस ने की गिलार्ड के जीत की भविष्यवाणी
मेलबर्न, 17 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्वकप के बाद आक्टोपस पॉल भले ही सेवानिवृत्त हो गए हों, अब एक आस्ट्रेलियाई आक्टोपस ने अगले महीने देश के आम चुनाव में प्रधानमंत्री जुलिया गिलार्ड की जीत की भविष्यवाणी की है।
आस्ट्रेलियाई दैनिक, 'द सिडनी मार्निग हेराल्ड' के ऑक्टोपस, कैसेंद्रा के अनुसार प्रधानमंत्री के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार, टोनी एब्बोट 21 अगस्त को होने वाले चुनाव में पराजित होंगे।
अखबार ने कहा है कि कैसेंद्रा से जब सिडनी इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन साइंसेस में संपर्क किया गया, तो उसने अपने लंबी भुजाओं को गिलार्ड के चित्र पर पसार दिया। विपक्षी नेता की तस्वीर के प्रति उसकी प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक नहीं थी।
ज्ञात हो कि जर्मनी का ऑक्टोपस पॉल दक्षिण अफ्रीका में हाल में संपन्न हुए फीफा विश्व कप में जर्मनी के सभी छह मैचों की सटीक भविष्यवाणी कर चर्चित हो गया है। यही नहीं उसने फाइनल मैच की भी सटीक भविष्यवाणी कर एक रिकार्ड स्थापित कर दिया।
ग्रीक पौराणिक कथाओं के अनुसार कैसेंद्रा को भगवान अपोलो का आशीर्वाद प्राप्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications