चिदंबरम से मिले उमर, घाटी के हालात पर चर्चा
इस मुलाकात के बाद उमर ने संवाददाताओं से कहा, "हमने जम्मू एवं कश्मीर के ताजा हालात पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान इस बात पर चर्चा की गई कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों को कैसे इस काबिल बनाया जाए कि वे भीड़ पर काबू कर सकें और निर्दोषों की जान भी न जाए।"
उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के साथ इस मुलाकात में आगे के कदमों की भी चर्चा की गई ताकि घाटी में पूरी तरह से शांति बहाल की जा सके। उमर के रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी से भी मिलने की संभावना है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों में घाटी में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार हिंसक झड़पें हुई जिनमें 14 लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications