इलाहाबाद विस्फोट की सीबीआई जांच हो : सपा
वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए कहा, "राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते वह (मायावती) इस मामले में सपा नेताओं को नाहक फंसा रही हैं।"
यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "सच सामने आ ही जाएगा..यदि सीबीआई को जांच का आदेश दे दिया जाए तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।"
उन्होंने कहा, "दरअसल, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोग खुद बम हमले में शामिल थे। अवैध तरीके से ज्यादा से ज्यादा धन बटोरने की होड़ के कारण उनमें आपसी दुश्मनी थी।"
उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को इलाहाबाद के मुट्ठीगंज इलाके में स्थित नंदी के आवास के बाहर विस्फोट किया गया था। इस हमले में राकेश मालवीय नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि मंत्री व चार अन्य घायल हो गए थे।
पुलिस के अनुसार मंत्री पर हमले की साजिश दिलीप मिश्रा ने रची थी। वह सपा के स्थानीय नेता और इलाहाबाद जिले के चाका ब्लॉक प्रमुख हैं।
पुलिस ने भदोही के सपा विधायक विजय मिश्रा पर भी इस आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है।
इससे पहले मायावती ने मंत्री के हत्यारों का अपराधी से विधायक बने सपा नेता विजय मिश्रा से गहरा रिश्ता बताते हुए कहा, "राज खुल चुका है कि विजय मिश्रा के रिश्तेदार दिलीप मिश्रा ने नंदी की पिटाई की थी और वे चाहते थे कि नंदी चुनाव मैदान से हट जाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications