तुर्की में धूम्रपान पर प्रतिबंध का सकारात्मक असर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रतिबंध की वजह से इस्तांबुल में धूम्रपान से जुड़ी के बीमारियों के अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 20 फीसदी की कमी आई है।
इस्तांबुल के स्वास्थ्य विभाग और 'मारमरा विश्वविद्यालय' के चिकित्सा स्कूल ने जारी एक रिपोर्ट में बताया है कि प्रतिबंध लगाए जाने के एक साल बाद धुम्रपान से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में 20 फीसदी की कमी आई है।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक अली इसान डाकुक ने कहा कि इसकी वजह से कम से कम 19 लाख डॉलर की बचत हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications