पक्षी टकराने के बाद विमान की आपात लैंडिंग
इंदौर, 17 जुलाई (आईएएनएस)। इंदौर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़े एक विमान से शनिवार सुबह एक पक्षी टकरा गया जिससे विमान को आपात स्थिति में उतरना पड़ा। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
यहां के देवी अहिल्याबाई हवाई अड्डे के निदेशक विवेक उपाध्याय ने इस घटना की पुष्टि की है। विमान गो एयवेज का था। इसने सुबह 7.45 बजे उड़ान भरी थी। उड़ने के लगभग 15 मिनट बाद ही इससे पक्षी टकरा गया और फिर इसकी आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
विमान की जांच के लिए मुंबई से इंजीनियर पहुंच रहे हैं। उड़ान के रद्द होने या न होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications