चीन में भारी बारिश, विमान सेवाएं बाधित
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हवाई अड्डा के अधिकारी लू जूनमिंग ने बताया कि चेंगडू में तूफान के साथ बारिश शुक्रवार शाम तीन बजे से शुरू हुई। इसकी वजह से शौंगलीय अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा को बंद करना पड़ा। उसी शाम छह बजे फिर से हवाई अड्डा खुला लेकिन जल्द ही इसे बंद करना पड़ा।
लू ने बताया, "आंधी के साथ हुई बारिश की वजह से आने और जाने वाली 599 उड़ानें बाधित हुई। इनमें 100 से ज्यादा विमानों ने देर से उड़ान भरी और 31 को रद्द कर दिया गया।"
विमान सेवा प्रभावित होने की वजह से चेंगडू हवाई अड्डा पर शनिवार तक 10,000 से अधिक यात्री फंसे रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications