यमन में अलकायदा के 30 आतंकवादी गिरफ्तार
सना, 17 जुलाई (आईएएनएस)। यमन में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान में अलकायदा के 30 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।
आधिकारिक समाचार एजेंसी 'सबा' के मुताबिक आंतरिक मंत्री मुताहार अल-मसरी ने कहा, "अलकायदा के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान 19 से अधिक संदिग्ध सदस्यों को मरीब प्रांत तथा 11 को हदरामाउत से गिरफ्तार किया गया।"
मसरी ने बताया कि अलकायदा के संदिग्ध वांछित सदस्यों की एक सूची मरीब प्रांत के मुखिया को सौंपी गई थी। इस मामले में उनका रवैया सहयोगात्मक रहा और उन्होंने अलकायदा के आतंकवादियों को पकड़वाने में काफी मदद की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications