फीफा विश्व कप: 5,000 लोगों की गिरफ्तारी हुई
वाशिंगटन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए फीफा विश्व कप-2010 के दौरान एशिया भर में सट्टेबाजी गिरोहों के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियानों में 5,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया और लगभग एक करोड़ डॉलर की रकम भी जब्त की गई।
समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार इंटरपोल ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से 11 जून से 11 जुलाई के बीच चीन, मलेशिया, थाईलैंड और सिंगापुर में संगिठत गिरोहों के खिलाफ अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान कार, बैंक कार्ड, कम्यूटर और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
इंटरपोल के कार्यकारी निदेशक जीन माइकल लोबॉटिन ने बताया, "छापेमारी अभियान का परिणाम प्रभावी रहा। एक महीने में न सिर्फ इतने लोगों की गिरफ्तारी हुई बल्कि स्थानीय पुलिस के साथ तालमेल भी शानदार रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications