बीजिंग में इस साल 200 पुलिसकर्मियों की पिटाई हुई
बीजिंग, 17 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की राजधानी बीजिंग में इस साल 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई। पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने वाले ज्यादातर लोग 'बेरोजगार और कम पढ़े-लिखे' थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जन सुरक्षा ब्यूरो की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों में 89 फीसदी पुरुष थे। इनमें से 60 फीसदी बीजिंग से बाहर के थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए नियमों को लागू करने की तैयारी चल रही है ताकि पुलिसकर्मियों पर हमलों को रोका जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications