चैनल के कार्यालय पर हमला निंदनीय: एडिटर्स गिल्ड
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक नेता के खिलाफ स्टिग ऑपरेशन करने के बाद कुछ लोगों ने शुक्रवार शाम टीवी टुडे के कार्यालय पर हमला कर दिया था।
गिल्ड के अध्यक्ष राजदीप सरदेसाई और महासचिव कोमी कपूर ने एक बयान जारी कर कहा, "भीड़ में शामिल कुछ लोग जबरन हेडलाइंस टुडे के कार्यालय में घुस गए। असामाजिक तत्वों की ओर से मीडिया को चुप कराने का यह एक फासीवादी तरीका था।"
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को लगभग 100 लोगों ने झंडेवालान स्थित वीडियोकान टावर में टीवी टुडे नेटवर्क के कार्यालय में लगभग छह बजे शाम को घुसकर कर्मचारियों के पर हमला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications