हरियाणा के मुख्यमंत्री के घर के बाहर गोली चली
पुलिस के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने उच्च सुरक्षा वाले इलाके में सड़क पार कर रहे दो युवकों पर गोली चलाकर उनको घायल कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "घायल युवकों को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी भागने में सफल रहा। हमने पुलिस जांच चौकियों और सीमावर्ती इलाकों की पुलिस को सजग कर दिया है।"
उन्होंने कहा कि एक केस दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष दल बनाए गए हैं। उसके शीघ्र ही गिरफ्तार होने की उम्मीद है।
इस घटना को सुरक्षा की गंभीर चूक माना जा रहा है क्योंकि हुड्डा के आवास के समीप काफी अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications