दिल्ली के टायर बाजार में आग, 60 दुकानें जलीं
यह हादसा मध्य दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित टायर बाजार में शुक्रवार देर रात 3.30 बजे हुआ।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "घटनास्थल पर 35 फायर ब्रिगेड कर्मियों को भेजा गया, उन्होंने चार घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कम से कम 60 दुकानें जलकर राख हो गईं। इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications