झारखण्ड में सड़क हादसे में 6 की मौत
रांची, 17 जुलाई (आईएएनएस)। झारखण्ड के रामगढ़ जिले में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना एलपीजी टैंकर, ऑटो रिक्शा और एक मोटरसाइकिल की भिड़ंत के कारण हुई।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना रांची से लगभग 55 किलोमीटर दूर जिले की कुजू घाटी में दोपहर बाद हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टैंकर ने विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी। टैंकर के चालक ने मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, उसी दौरान यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल, ऑटोरिक्शा और टैंकर अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए।
पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications