साइप्रस में वुवुजेला में प्रतिबंध
निकोसिया, 17 जुलाई (आईएएनएस)। साइप्रस के सभी खेल स्टेडियमों में वुवुजेला ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "वुवुजेला एक खतरनाक सामग्री है। इसका इस्तेमाल किसी बड़े नुकसान के लिए भी किया जा सकता है।"
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में आयोजित फुटबाल विश्व कप में वुवुजेला आकर्षण का केंद्र बन गया था। कई खिलाड़ियों ने इसको लेकर आपत्ति भी जताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications