कनाडा में विमान हादसा, 4 मरे
टोरंटो, 17 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा के क्यूबेक प्रांत में शुक्रवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। विमान में छह लोग सवार थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कनाडा ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन (सीबीसी) ने बताया कि पायलट ने खराब मौसम की वजह से समारिया-चेपडेलाइन क्षेत्र में विमान को उतारने की कोशिश की और उसी दौरान यह हादसा हो गया।
पुलिस का कहना है कि कनाडा फोर्सेज बेस का एक हेलीकॉप्टर घटनास्थलपर भेजा गया जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications