भारत से संबंध सुधार के लिए पाकिस्तान गंभीर : कुरैशी (लीड-1)
कुरैशी ने भी कहा, "पाकिस्तान, भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध सामान्य बनाने के लिए बेहद गंभीर है। एक दिन पहले मैंने भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात की। हम दोनों बातचीत लगातार जारी रखने पर सहमत हुए। वार्ता जारी रखने का फैसला अच्छा संकेत है।"
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सामान्य संबंधों के दक्षिण एशिया और उससे परे भी लाभकारी दूरगामी परिणाम होंगे। 'फ्रेंड्स ऑफ डेमोक्रेटिक पाकिस्तान' (एफओडीपी) की बैठक में कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान इस दिशा में भरसक कोशिश करेगा।
कुरैशी ने कहा, "लंबे समय से पाकिस्तान और भारत संघर्षरत हैं। आपसी संबंधों को सामान्य बनाने के उद्देश्य से आपसी हितों और बराबरी के आधार पर सभी द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करने का यह सबसे उचित समय है।"
इससे पहले शुक्रवार को कुरैशी ने दावा किया था कि कृष्णा को बातचीत के दौरान बार-बार नई दिल्ली से हिदायतें मिल रही थीं इसीलिए विचार-विमर्श ठीक से नहीं हो सका। उधर कृष्णा ने पाकिस्तान के इन आरोपों को गलत बताया था कि भारत सभी मसलों पर वार्ता का इच्छुक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सभी ज्वलंत और ठोस मुद्दों पर वार्ता को तैयार है
इस बीच पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार शुक्रवार को ही इस्लामाबाद में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में पाकिस्तान के शीर्ष राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक पर संतोष जाहिर करते हुए भारत के साथ वार्ता जारी रखने पर सहमति जाहिर की।
'द न्यूज' ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि इस बैठक में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री गिलानी, सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी, विदेश मंत्री कुरैशी, आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक, रक्षा मंत्री अहमद मुख्तार और वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications