नक्सलियों ने माकपा के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या की
कोलकाता, 17 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में नक्सलियों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने शनिवार दोपहर को माकपा के एक समर्थक और खेत मजदूर बोकुई मुरमा की हत्या कर दी वहीं माकपा के पूर्व पंचायत प्रधान सीताराम मंडी और सायन पाल की हत्या तड़के सुबह कर दी गई थी।
झारग्राम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, "मुरमा शुक्रवार रात से गायब था, शनिवार दोपहर को उसका शव बरामद किया गया। मुरमा के शव के पास मिले एक पोस्टर के जरिए नक्सलियों ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।"
वहीं झारग्राम में ही एक सड़क पर सीताराम मंडी को मृत पाया गया। उसके परिवार के लोगों का कहना है कि नक्सली उसे शुक्रवार रात को घर से पकड़कर ले गए थे।
इसके अलावा मिदनापुर सदर विकासखंड के मुरकाटा गांव में माकपा के एक अन्य समर्थक विद्याधर चंद्रा को गोली मार दी गई। उसे मिदनापुर के चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शुक्रवार रात को भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने कहा, "शुक्रवार रात को जब वह घर लौट रहा था तब नक्सलियों ने उस पर हमला किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications