प्रधानमंत्री के फर्जी सलाहकार मामले की जांच शुरू (लीड-1)

प्रधानमंत्री का सलाहकार बताने वाले व्यक्ति के 11 जुलाई के दौरे की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है और प्राप्त जानकारी के आधार पर उस व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किया जाएगा।

मोहाली पुलिस ने प्रधानमंत्री के नाम वाले व्यक्ति को अति विशिष्ट सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई। बहरहाल बाद में उसको जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सुरक्षा ने पुलिस महानिरीक्षक स्तर के एक अधिकारी को उन घटनाओं की जांच करने को कहा जिनके कारण पुलिस ने एक व्यक्ति को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई।

मोहाली के पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आईएएनएस से कहा, "हमने एडीजीपी को बताया कि हमें एक फैक्स संदेश मिला था। इसमें प्रधानमंत्री के सलाहकार को दौरे के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा गया था। जांच के आधार पर हम धोखेबाज व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज कर सकते हैं।"

प्रधानमंत्री के फर्जी सलाहकार को 13 जुलाई को जम्मू एवं कश्मीर के कटरा कस्बे में पुलिस ने गिरफ्तार किया। संदेहजनक व्यवहार के कारण गिरफ्तार किए जाने से पहले उसने वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए राज्य सरकार की सुरक्षा और सेवाओं का उपयोग किया।

पंजाब में ठग ने सरकारी लालबत्ती गाड़ी और पुलिस सुरक्षा का लाभ उठाया। यहां तक कि मोहाली के कांग्रेसी विधायक बलबीर सिंह सिद्धू और अन्य राजनेता भी उससे मिलने आए।

राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार कटरा जाने से पहले वह व्यक्ति लुधियाना और अमृतसर गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+