पंचकुला, अंबाला में बाढ़ की चेतावनी
इस बीच नदी में तैर रहे कम से कम तीन बच्चे पानी में बह गए थे, वे नदी में एक द्वीप पर असहाय हालत में हैं। बचाव दल उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
पंचकुला जिले के अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी हिमाचल प्रदेश के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ गया है।
पंचकुला की उपायुक्त आशिमा गर्ग ने आईएएनएस को बताया, "हमने घग्गर नदी में बह गए बच्चों को बचाने के लिए बचाव दल भेजे हैं।"
पंचकुला निवासियों का कहना है कि नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद अब पानी उनके घरों में पहुंचने के कगार पर है।
अब तक पंजाब और हरियाणा के एक दर्जन जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 40 लोगों की मौत हो चुकी है, 2,000 गांव और 300,000 एकड़ कृषि भूमि डूब गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications