नक्सलियों ने स्कूल भवन में किया विस्फोट
पटना, 17 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मोतिहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने शुक्रवार की देर रात एक स्कूल के भवन में बम विस्फोट किया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल से दस किलोग्राम का एक केन बम बरामद किया गया है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 50-60 कार्यकर्ता सिंघेश्वर सेमिनरी राजकीय उच्च विद्यालय भवन में घुस आए और उन्होंने पुस्तकालय में विस्फोट कर दिया।
पकड़ीदयाल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बी़ चौधरी ने शनिवार को बताया कि विस्फोट से स्कूल के पुस्तकालय का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने दस किलोग्राम का एक केन बम भी बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications