ब्रिटिश संसद ने अनूप जलोटा को सम्मानित किया
हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित एक समारोह में स्पीकर जॉन बर्को ने जलोटा को यह पुरस्कार दिया। इस अवसर पर गजल व भजन गायक जलोटा ने एक विशेष प्रस्तुति भी दी।
सांसद कीथ वेज ने गुरुवार की शाम यह समारोह आयोजित किया था। उन्होंने कहा, "मैं रोमांचित हूं कि भारतीय संगीत के महान कलाकार अनूप ने हाउस ऑफ कॉमन्स में हमारे लिए प्रस्तुति दी। मुझे संदेह है कि हाउस ऑफ कॉमन्स की दीवारों ने शायद ही पहले कभी ऐसा संगीत सुना हो, यह वास्तव में सम्मोहित करने वाला संगीत था।"
पिछले साल प्रख्यात चित्रकार एम.एफ. हुसैन को यह पुरस्कार दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications