'ग्रेहाउंड' गोवा पुलिस को प्रशिक्षित करंेगे
उप महानिरीक्षक आर. एस. यादव ने कहा कि हिम्मतनगर में स्थित आंध्र प्रदेश पुलिस की 'ग्रेहाउंड अकादमी' में गोवा के 45 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
यादव ने बताया,"गोवा नक्सल प्रभावित नहीं है, लेकिन आतंरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और आतंकवादी विरोधी गतिधियों पर रोक लगाने के लिए 'ग्रेहाउंड' द्वारा दिया गया प्रशिक्षण मददगार साबित होगा।"
उन्होंने कहा, " 'ग्रेहाउंड' अपने काम को शानदार तरीके से अंजाम देते हैं। अब हम अपने जवानों को आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए तैयार कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications