'दिल के रोगों के 60 प्रतिशत मामले भारत में होंगे'
मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अगले कुछ वर्षो में दुनियाभर के दिल के रोगियों में से 60 प्रतिशत रोगी भारतीय होंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने शनिवार को एक वक्तव्य में कहा कि जीवनशैली के चलते होने वाली बीमारियां लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं।
शंकरनारायणन ने बॉम्बे अस्पताल में न्यूयार्क में कार्यरत हृदयरोग विशेषज्ञ समीन शर्मा को दूसरा प्रियंवदा देवी बिड़ला ओरेशन पुरस्कार देते हुए कहा कि दिल के रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी जीवनशैली आधारित बीमारियां समस्या बनती जा रही हैं।
उन्होंने जागरूकता और चिकित्सा तैयारियों के माध्यम से इन आधुनिक रोगों से निपटने के लिए एक संस्थागत प्रयास का आह्वान किया।
शंकरनारायणन ने कहा, "देश में हृदय रोगों और जीवनशैली से संबद्ध बीमारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योजनाकारों के लिए यह आवश्यक है कि वे दिल की बीमारियों, मधुमेह और जीवनशैली से संबद्ध बीमारियों को सार्वजनिक स्वास्थ्य की प्रमुख समस्याओं के रूप में स्वीकार करें।"
इस अवसर पर बॉम्बे अस्पताल न्यास के अध्यक्ष भरत कुमार तपारिया, हृदय रोग विशेषज्ञ बी.के. गोयल और अन्य प्रख्यात लोग मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications