पूर्वोत्तर में रेल सेवा अभी भी बाधित
मूसलाधार बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के बाद रेलवे पटरियों के क्षतिग्रस्त होने से 15 जून से ही रेल सेवाएं बाधित हैं।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनईआर) के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत हजोंग ने गुवाहाटी से फोन पर बताया, "इस समय यह घोषणा करने योग्य नहीं है कि त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और दक्षिणी असम में रेल सेवाएं कब तक शुरू होंगी।"
गुवाहाटी से 300 किलोमीटर दूर दक्षिण में रेलवे पटरियों की मरम्मत के बाद मालगाड़ियों का परिचालन तीन जुलाई से ही शुरू कर दिया गया था।
होजोंग ने कहा, "पटरियों की मरम्मत का काम जारी है। त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और दक्षिणी असम में मालगाड़ियों के माध्यम से ईंधन और अन्य आवश्यक सामग्रियां आ रही हैं।"
त्रिपुरा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस सप्ताह के शुरू में ही कैबिनेट सचिव के.एम.चंद्रशेखर से कहा था कि पूर्वोत्तर में खाद्य सामग्री, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मालगाड़ियां चलाई जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications