एनटीपीसी के दूसरे विद्युत संयंत्र से उत्पादन शुरू होगा

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि इससे पहले 490 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले एक विद्युत संयंत्र से बिजली का उत्पादन इस साल शुरू किया जा चुका है।

इन संयंत्रों से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अक्टूबर में 90 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति की जाएगी। बाकी 10 प्रतिशत बिजली उत्तर प्रदेश को दी जाएगी।

कंपनी ने कहा, "एनटीपीसी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बिजली उपलब्ध कराने के लिए आज (शनिवार) से अपने 490 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले संयंत्र से उत्पादन शुरू करेगी।"

दादरी ऊर्जा संयंत्र के तीन चरण हैं जिसमें से पहले चरण की चार कोयला आधारित 840 मेगावॉट की इकाइयां 1990 से संचालित की जा रही है। दूसरे चरण की 980 मेगावॉट की दो इकाईयां इस साल शुरू हुई हैं और तीसरे चरण में 829 मेगावॉट की गैस इकाईयों की स्थापना की जा रही है।

एनटीपीसी देश भर में विद्युत उत्पादन के लिए कुल 27 इकाईयों का संचालन कर रही है यह 17,000 मेगावॉट विद्युत का उत्पादन कर रही है। कंपनी 17 स्थानों पर 75 गीगावॉट क्षमता की इकाईयां 2017 तक स्थापित करने जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+