भारतीय शेयर बाजारों में तेजी, विदेशी बाजारों में गिरावट(साप्ताहिक समीक्षा)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इस सप्ताह 122.28 अंक (0.69 प्रतिशत) बढ़कर 17,955.82 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले के सप्ताह के अंतिम दिन सेंसेक्स 17,833.54 अंक पर बंद हुआ था।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 41.45 अंक (0.77 प्रतिशत) बढ़कर शुक्रवार को 5,262.6 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले के सप्ताह में यह 5,352.45 अंक पर बंद हुआ था।

बीएसई मिडकैप सूचकांक में इस सप्ताह 1.1 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 1.86 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा साप्ताहिक तेजी दर्ज करने वाले शेयर डीएलएफ (8 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (8 प्रतिशत), टीसीएस (7.6 प्रतिशत), रिलायंस कैपिटल (6 प्रतिशत) और एसबीआई (3.4 प्रतिशत) रहे।

वहीं सप्ताह भर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर मारुति सुजुकी (-3.5 प्रतिशत), इंफोसिस (-3.4 प्रतिशत), भारती एयरटेल (-3.3 प्रतिशत), रेनबैक्सी लैब (-3.1 प्रतिशत) और ग्रासिम (-3 प्रतिशत) रहे।

रियल्टी और बैंकिंग क्षेत्र सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले सूचकांक रहे।

मॉनसून को लेकर बनी रही अनिश्चितता का असर औद्योगिक उत्पादन के जून के आंकड़ों पर भी रहा। जून महीने में यह आंकड़े 10.55 प्रतिशत रहे।

अमेरिका में निर्माण एवं महंगाई दर के निराशाजनक आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा अर्थव्यवस्था में सुधार की गति धीमी होने की आशंका जताए जाने के बाद एशियाई बाजारों में निवेशकों का भरोसा कमजोर रहा।

जापान का सूचकांक निक्केई इस सप्ताह 1.85 प्रतिशत गिरकर 9,408.36 अंक पर बंद हुआ।

चीनी अर्थव्यवस्था में भी अनिश्चिता कायम रही यहां पहली तिमाही की 11.1 प्रतिशत विकास दर की तुलना में दूसरी तिमाही में विकास दर घटकर 10.3 प्रतिशत हो गई।

चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.89 प्रतिशत गिरकर 2,424.27 अंक पर बंद हुआ वहीं हांग-कांग का हेंग-सेंग सूचकांक 0.63 प्रतिशत गिरकर 20,250.16 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिका के खराब आर्थिक आंकड़ों और अमेरिका की प्रमुख कंपनियों के खराब परिणामों के चलते यूरोप के प्रमुख सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए।

फ्रांस का सीएसी सूचकांक 1.53 प्रतिशत गिरकर 3,500.16 अंक पर बंद हुआ और जर्मनी का डेक्स 0.41 प्रतिशत गिरकर 6,040.27 अंक पर बंद हुआ। वहीं लंदन का एफटीएसई सूचकांक 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,158.85 अंक पर पहुंचने में कामयाब रहा।

अमेरिका में उपभोक्ता खर्च में लगातार तीसरे महीने गिरावट आई और उपभोक्ताओं का भरोसा जुलाई में 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया।

इस सप्ताह नैसडेक 0.79 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ और एस एण्ड पी 500 सूचकांक में भी 1.21 प्रतिशत की गिरावट रही। डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक 0.98 प्रतिशत गिरकर 10,097.9 अंक पर बंद हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+