तृणमूल-माकपा कार्यकर्ताओं में संघर्ष, 8 घायल
कार्यकर्ताओं ने पत्रासायार के नजदीक बाल्सी गांव में बम फेंके। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक प्रणव कुमार ने बताया, "इस मामले में माकपा के आठ समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का एक बड़ा दल वहां भेज दिया गया है। अब स्थिति नियंत्रण में है।"
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "बाल्सी गांव और उससे लगे इलाकों में पहले माकपा का वर्चस्व था लेकिन हाल के चुनावों में माकपा ने इन क्षेत्रों पर अपना नियंत्रण खो दिया। शनिवार को कुछ माकपा समर्थक गांव पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए कहा।"
पुलिस अधिकारी ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने माकपा समर्थकों पर हमला कर दिया, जिन्होंने बमों और लाठियों से इस हमले का जवाब दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications