क्यूबा के लिए जासूसी करने पर पूर्व अधिकारी को उम्रकैद
समाचार चैनल 'सीएनएन' के मुताबिक 73 वर्षीय केंडाल माइरस विदेश विभाग में विश्लेषक के रूप में कार्यरत था। माइरस को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस अपराध में शामिल होने के लिए उनकी पत्नी ग्वेनडोलीन स्टींगरेबर माइरस को भी छह साल नौ महीने की सजा सुनाई गई है।
माइरस को पिछले साल नवंबर में धोखाधड़ी की साजिश रचने के लिए दोषी ठहराया गया था जबकि उसकी पत्नी को धोखाधड़ी के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित जानकारी इकट्ठा करने और दूसरों के देने के लिए दोषी पाया गया था।
जेल की सजा के अलावा दंपति को सरकार को 1.7 लाख डॉलर से अधिक राशि देनी होगी जो माइरस के एक साल से अधिक के वेतन के बराबर है।
माइरस ने एक बयान जारी कर कहा, "मैं और मेरी पत्नी अमेरिकी नागरिकों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे।"
अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो और क्यूबा की क्रांति से प्रेरित होकर माइरस ने ऐसा कदम उठाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications