अफगानिस्तान में नाटो के 2 जवानों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक बयान में गठबंधन सेना ने कहा, "दक्षिण अफगानिस्तान में शुक्रवार को एक बम हमले में आईएसएएफ के दो जवानों की मौत हो गई।"
बयान में हालांकि जवानों की राष्ट्रीयता के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
इस बीच पश्चिमी अफगानिस्तान में तैनात नाटो के उप प्रवक्ता एंटोनियो कालिनाडरे ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम प्रांत बदगीस में तालिबान आतंकवादियों के हमले में इटली के तीन सैनिक घायल हो गए हैं।
उन्होंने बताया, "बालमीरघाब जिले में शुक्रवार को गश्ती पर तैनात जवानों पर तालिबान आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इसमें तीन जवान घायल हो गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications