राजस्थान में जेल तोड़ कर भागे 3 कैदी
पुलिस ने शुरुआती सूचनाओं में कहा है कि कैदियों ने पहले तो जेल की सलाखें काटीं और बाद में सलाखों को जैक से चौड़ा कर जगह बनाई और दिन निकलने से पहले ही फरार हो गए।
कैदियों की तलाश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी की है। पुलिस का मनना है कि संभवत: तीनों कैदी सुबह तीन से पांच बजे के बीच फरार हुए।
पुलिस के मुताबिक अशोक, जितेन्द्र उर्फ रवि और सुनील नाम के तीन कैदी फरार हैं। अशोक और जितन्द्र पाली जिले के ही रहने वाले हैं और दोनों पर हत्या का मामला चल रहा है। वहीं सुनील पर लूट और मारपीट के मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications