सोनिया से मिले चव्हाण
सोनिया से मुलाकात के बाद चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा कि नायडू का कदम राजनीतिक है क्योंकि पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव घोषित हो गए हैं।
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के नांदेड़ पहुंचने को अनावश्यक बताते हुए चव्हाण ने कहा कि नायडू ने इलाके में कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा कर दी है।
विवादास्पद बाबली परियोजना के दौरे के लिए महाराष्ट्र में प्रवेश करने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किए गए नायडू और तेदेपा के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों सहित 75 नेताओं को शुक्रवार रात धर्माबाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रखा गया।
इन लोगों को शनिवार को भी हिरासत में रखा गया है। नायडू का आरोप है कि सर्वोच्च न्यायालय और केंद्रीय जल आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करके महाराष्ट्र इस बांध का निर्माण कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications