शराब पीने की वजह से होती है ज्यादा मौतें
गैर सरकारी संगठन दृष्टि स्पेशल रिस्पांस सेवा प्राइवेट लिमिटेड (डीएसआरएस) द्वारा गोवा के 15 किलोमीटर लंबे समुद्र तट का निरीक्षण करने के बाद जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक डूब कर मरने वालों में लगभग 95 फीसदी मामलों में व्यक्ति नशे का शिकार होता है।
डीआरएस के प्रमुख वी.के.कंवर ने बताया कि पर्यटक द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन किए जाने की वजह से वहां तैनात गार्डो से बहस भी होती है, विशेष तौर पर एक साथ तैरने के लिए।
कंवर कहते हैं, "हमारे गार्ड ऐसे पर्यटकों को समुद्र में तैरने को लेकर चेतावनी देने की कोशिश करते हैं विशेष तौर पर खतरनाक लहरों के बीच। खतरनाक लहरें अक्सर आपको समुद्र के बीच में लेकर चली जाती हैं और उसके बाद बचाना काफी कठिन हो जाता है।"
डीएसआरएस का दावा है कि गार्डो की तैनाती के बाद से 310 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications