पाकिस्तान में आतंकवादी हमला, 18 मरे

पेशावर (पाकिस्तान), 17 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में शनिवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की घेराबंदी के बावजूद वाहनों के एक काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में शिया समुदाय के 18 लोग मारे गए।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आतंकवादियों ने कबायली जिले कुर्रम के पराचिनार शहर से पेशावर की ओर जा रही दो मिनीबसों पर रायफलों और ग्रेनड से हमले किए।

हांगू जिले में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 12 ने अस्पताल ले जाते समय या फिर अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया।"

अधिकारी ने बताया, "मरने वालों में आठ महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। घायलों में दो की हालत गंभीर है।"

कुर्रम अफगान सीमा से लगे सात कबायली जिलों में से एक है। यहां सुन्नी और शिया समुदायों के बीच संघर्ष का एक लंबा इतिहास है। विगत 10 जुलाई को भी यहां शिया समुदाय के 11 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+