मूल्यवान वस्तुओं के साथ शव दफनाने पर पाबंदी
पणजी, 17 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा मेंसोने तथा अन्य मूल्यवान वस्तुओं के साथ शव दफनाने पर पाबंदी लगा दी गई है। राज्य के रोमन कैथोलिक गिरजाघर के एक पादरी ने इसकी जानकारी दी।
गोवा वेल्हा चर्च के पादरी रॉल कोलाको ने आईएएनएस को बताया कि गोवा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा दो नई कब्रों को खोदने की घटना सामने आने के बाद ऐसा कदम उठाया गया है। सोना तथा अन्य मूल्यवान वस्तुओं के साथ शव को दफनाए जाने की वजह से ऐसी घटनाएं सामने आ रही थीं।
पुलिस के पास दर्ज शिकायतों के मुताबिक लोग सोने और अन्य कीमती वस्तुओं के लालच में ऐसा करते हैं।
कोलाको ने कहा, "हम लोगों के हित में यह फैसला ले रहे हैं। अब मूल्यवान वस्तुओं के साथ शवों को नहीं दफनाया जाएगा।"
गौरतलब है कि गोवा के वेल्हा कर्बिस्तान में दो नई कब्रों को अज्ञात लोगों ने मूल्यवान वस्तुओं के लालच में खोद डाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications