सड़क हादसे में 6 की मौत
पुलिस ने यहां बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। ट्रक पर टाइले लदी थी। हादसे में ट्रक पलट गया और जीप चकनाचूर हो गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (फलोदी) प्रेमसिंह के अनुसार झंवर थानान्तर्गत हिंगोला गांव निवासी इन्द्र सिंह राजपुरोहित अपने दो भाइयों व एक भतीजे के साथ नवविवाहित पुत्री सरोज को लेने के लिए जीप से उसके ससुराल बावडी गए थे। वहां से पुत्री को लेकर सभी जीप से गांव के लिए रवाना हुए।
देचू थानान्तर्गत कानोडिया गांव निवासी बाबू सिंह (55 वर्ष) भी उसी जीप में सवार हो गए। मेगा हाइवे स्थित मोखेरी गांव के पास पहुंचने पर गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक गलत साइड में जाकर सामने से आ रही जीप से भिड़ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications