गडकरी बताएं वो किसके बेटे हैं: दिग्विजय सिंह

इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने कहा, "गडकरी ने मेरी वल्दियत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मैं शिवाजी की औलाद हूं या औरंगजेब की। मैं तो बलभद्र सिंह की औलाद हूं। मैं गडकरी से पूछना चाहता हूं कि वह बताएं कि वह महाराणा प्रताप या शिवाजी की औलाद हैं। मैं औरंगजेब का नाम नहीं ले रहा हूं।"
क्लिक करें- मुलायम का नया ड्रामा
दिग्विजय ने आरोप भी लगाया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े लोग बम बनाते हैं और यह बात प्रमाणित भी हो चुकी है। नांदेड में बम के साथ चार लोगों का पकड़ा जाना, नीमच में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता की बम धमाके में मौत और कानपुर में आरएसएस से जुड़े दो कार्यकर्ताओं की मौत से यह स्पष्ट हो चुका है कि आरएसएस से जुड़े लोग बम बनाते हैं। उसकी परतें अब खुलती जा रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वह तो शुरू से कहते आए हैं कि सिमी के साथ बजरंग दल पर भी नजर रखे जाने की जरूरत है। यह दोनों संगठन मालवा अंचल में सक्रिय रहे हैं। समझौता एक्सप्रेस धमाके और अजमेर शरीफ में हुए विस्फोट के भी तार मालवा अंचल से जुड़े हैं। यह बात प्रमाणित हो चुकी है।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि जब भी भाजपा संकट में होती है तभी धमाके क्यों होते है, इस बात की जांच होनी चाहिए। 2009 के बाद जितने भी धमाके हुए हैं उन सभी की जांच होनी चाहिए। उन्होंने शिवराज सिंह को कागजी शेर करार दिया जो सबको सबक सिखाने की बात तो कहते हैं मगर कार्रवाई नहीं कर पाते।












Click it and Unblock the Notifications