ईरानी वैज्ञानिक तेहरान पुहंचे

ईरानी वैज्ञानिक तेहरान पुहंचे
गत वर्ष हज यात्रा पर जाने के बाद से ग़ायब हुए ईरानी वैज्ञानिक शहराम अमीरी तेहरान पहुंच गए हैं. साल भर ग़ायब रहने के बाद अमीरी इस सप्ताह वाशिंगटन स्थित पाकिस्तान के दूतावास में पहुंचे थे. तभी से वो फ़ौरन अपने देश लौटना चाहते थे.

ईरान का कहना है कि उनके वैज्ञानिक शहराम अमीरी को अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए ने किडनैप कर लिया था. हालांकि अमरीका का कहना है कि अमीरी अपनी इच्छा से अमरीका आए थे और वो हमेशा से वापस ईरान लौटने के लिए स्वतंत्र थे. शहराम अमीरी का जहाज़ गुरुवार सुबह तेहरान हवाई अड्डे पर उतरा जहां अमीरी के परिवार ने उनका स्वागत किया.

वे आज एक संवाददाता सम्मेलन भी करने वाले हैं. बुधवार को ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमीरी अमरीका स्थित पाकिस्तानी दूतावास में शरण लेने के बाद अब किसी तीसरे देश ( जिसका नाम नहीं बताया गया है) के रास्ते ईरान लौट रहे हैं. इससे पहले अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वॉशिंगटन में पाकिस्तान दूतावास में पहुँचे ईरानी वैज्ञानिक अपने देश वापस लौटने के लिए स्वतंत्र हैं.

अमरीका ने ईरान के इस दावे का खंडन किया है कि उनके वैज्ञानिक शाहराम आमिरी का अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए ने उस समय अपहरण कर लिया था जब वे सऊदी अरब में हज करने गए हुए थे. अमीरी एक साल से लापता थे लेकिन तीन वीडियो फ़िल्में वैज्ञानिक के बारे में विरोधाभासी जानकारियाँ दे रही हैं और इससे भ्रम बढ़ गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+