जून में देश में महंगाई दर बढ़कर 10.55 प्रतिशत हुई (लीड-1)

महंगाई दर में इस वृद्धि के बाद भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है।

जून के आखिरी सप्ताह में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के केंद्र सरकार के फैसले के चलते इस महीने में ईंधन की कीमतों में 14.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस दौरान केरोसिन की कीमत नौ प्रतिशत, ल्यूब्रीकेंट्स छह प्रतिशत, रसोई गैस तीन प्रतिशत, पेट्रोल दो प्रतिशत और उच्च गुणवत्ता के डीजल के दाम एक प्रतिशत बढ़े हैं।

हवाई ईंधन (-6 प्रतिशत), नाफ्था (-5 प्रतिशत), हल्के डीजल (-1 प्रतिशत) की कीमतों में हालांकि गिरावट आई है।

जून माह में निर्माण क्षेत्र की वस्तुओं में महंगाई की दर 0.2 प्रतिसत रही है। थोक मूल्य सूचकांक में निर्माण क्षेत्र के उत्पादों का हिस्सा 63.75 प्रतिशत है।

मानसून के आगमन के चलते जून में खाद्य पदार्थो की महंगाई दर में कुछ कमी आई है। यह 16.49 प्रतिशत से घटकर 14.6 प्रतिशत हो गई है।

सरकार के तमाम आश्वासनों के बावजूद संशोधित आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच माह से महंगाई की मासिक दर 10 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। अप्रैल माह में जारी आंकड़ों में महंगाई की दर 9.59 प्रतिशत बताई गई थी लेकिन संशोधित आंकड़ों में यह दर 11.23 फीसदी हो गई।

ईंधन कीमतों के बाद अब धातु क्षेत्र में भी महंगाई बढ़ने के चलते भारतीय रिजर्व बैंक की 27 जुलाई को होने वाली मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

महंगाई दर में कमी लाने के लिए रिजर्व बैंक इस साल पहले ही तीन बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर चुका है।

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा, "मुझे लगता है कि जब जुलाई महीने के आंकड़ों में ईंधन कीमतों की बढ़ोतरी का असर दिखेगा तो महंगाई दर में कुछ हल्की बढ़ोतरी दिख सकती है लेकिन इससे साल के अंत तक महंगाई दर सामान्य होने के मेरे अनुमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।"

अहलूवालिया ने कहा, "समय गुजरने के साथ आप इसमें कमी देखेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+