किशोर ने मां के 'प्रेमी' की हत्या की
न्यूयार्क। अमेरिका में एक 15 वर्षीय किशोर ने अपनी मां के करीबी दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह मामला यहां के ब्रोनेक्स इलाके में रहने वाले एंड्रयूस ओवालेस ने टेलीविजन का केबल काट देने की वजह से अपनी मां के प्रेमी 26 वर्षीय अल्बर्ट मैथ्यू हाजरेग के सीने में चाकू घोंप दिया।
इस वारदात के बाद किशोर तीन दिन तक गायब रहा। हाजरेग निकट के एक नर्सिग होम में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार चाकू घोंपने के बाद भी किशोर हाजरेग को पीटता रहा। इसके बाद खून से लथपथ हटरेज नीचे गिर पड़ा। बाद में उसकी मौत हो गई। ओवालेस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि मां से मैथ्यू को एंड्रयूस सिर्फ इसलिए नहीं पसंद करता था, क्योंकि वो उसकी मां का अच्छा दोस्त था। उनकी दोस्ती एंड्रयूस को बिलकुल पसंद नहीं थी। लिहाजा वो काफी समय से उसे मारने की फिराक में था।












Click it and Unblock the Notifications