रथ यात्रा के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे
पुरी (उड़ीसा)। उड़ीसा के पुरी शहर में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा की वार्षिक रथयात्रा में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां एकत्रित हुए। जगन्नाथ मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी लक्ष्मीधर पूजापांडा ने आईएएनएस को बताया कि तय समय से एक घंटा पहले ही मंदिर से देवताओं के रथों को बाहर ले जाने का कार्यक्रम 'पहंडी' 8.20 बजे शुरू हो गया।
श्रद्धालुओं का जमावड़ा
बारवीं सदी में बने जगन्नथ मंदिर से तीनों देवताओं के भव्य तरीके से सजाए गए रथ निकलते हैं। जिसे श्रद्धालु खिंचकर इससे दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गणदेचा मंदिर तक ले जाते हैं। यह पर्व नौ दिन तक चलता है। इसके बाद उसी रास्ते से रथों को जगन्नाथ मंदिर वापस लाया जाता है।पूजापांडा ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब चार लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए थे। शाम तक यह संख्या बढ़कर दस लाख से अधिक हो सकती है।
नौ दिन तक चलेगा पर्व
नौ दिन तक चलने वाला यह त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ महीने में मनाया जाता है।राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सरकार ने सुरक्षा इंतजाम के तौर पर 5,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। सैकड़ों पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी तैनात किए गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications