सर्वदलीय बैठक शुरू, पीडीपी नदारद
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक सोमवार को आरंभ हो गई। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और पैंथर्स पार्टी का कोई नुमाइंदा इस बैठक में नहीं पहुंचा। राज्य सरकार ने बीते कुछ दिनों से घाटी के चिंताजनक हालात को देखते हुए यह बैठक बुलाई है।
सर्वदलीय बैठक शुरू, पीडीपी नदारद
पीडीपी ने पहले ही इसमें शामिल न होने का ऐलान किया था और अभी भी वह अपने इसी फैसले पर कायम है। उसने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अपील भी ठुकरा दी थी।
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और डेमोक्रेटिक नेशनल पार्टी (डीएनपी) के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला भी इस अहम बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications