'कांशीराम को भूल चुकी हैं मायावती'
मायावती स्वार्थी हैं, वो सिर्फ अपने बारे में सोचतीं है उन्हे आम जनता से कुछ नहीं लेना वो स्वार्थ की राजनीति कर रही हैं उन्हें दलित क्या आम, किसी की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। वो कांशी राम और बाबा के आदर्शो को भूलकर सिर्फ मूर्तियों की राजनीति कर रही है, माया स्वार्थी है ये कहना है उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी के दिवंगत संस्थापक कांशीराम के छोटे भाई दिलबरा सिंह ने । जिन्होंने आज बसपा की मौजूदा अध्यक्ष मायावती पर अपने गुरू के मूल आदर्शों को दरकिनार कर उनके साथ छल करने का आरोप लगाया।
मायावती स्वार्थी हैं
सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा ''मायावती डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर और कांशीराम के आदर्शो को भूल चुकी हैं। बसपा के गठन में योगदान देने वाले सभी नेताओं को पार्टी अध्यक्ष ने दरकिनार कर दिया है"" बहुजन संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष सिंह ने कहा कि मायावती द्वारा ठुकराए और सताए गए सभी बसपा नेताओं को एकजुट करने के लिये उन्होंने पिछले साल यह पार्टी बनाई है।













Click it and Unblock the Notifications